संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। लोकसभा चुनाव को मद्देनजर इंटर स्टेट बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा को लेकर पंचकूला और हिमाचल पुलिस की वीडियो कांफ्रेंसिंग से बुधवार को बैठक हुई। बैठक में डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस को ज्यादा सतर्क और कड़ी निगरानी की आवश्यकता है। पंचकूला से लगे दूसरे राज्यों से किसी प्रकार की अवैध शराब इत्यादि की आशंका बनी रहती है।
ऐसे में हिमाचल के सोलन और बद्दी के पास पंचकूला के बार्डर नाकों पर पुलिस 24 घंटे के लिए पुलिस की टीमें तैनात की गई है। डीसीपी ने कहा कि इस बार चुनाव में शराब की अवैध तस्करी को बर्दाश्त नही किया जाएगा। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस की दोनों क्षेत्रों के बार्डर पर कड़ी निगरानी रहेगी। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों और बार्डर नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के बीच एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है ताकि किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त हो सके।
गौरव सिंह ने बताया कि दोनों तरफ की पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करे। किसी प्रकार की संदिग्ध व्यक्ति अथवा वाहन मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेंगी। मीटिंग के दौरान एसीपी कालका जोगिन्द्र शर्मा, एसएचओ कालका हरिराम, एसएचओ पिंजौर सोमबीर ढाका, एसएचओ परमाणु, एसएचओ कसौली, मौजूद रहे ।