फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस साल में पंचकूला बन गया हेल्थ हब, अब जन-जन तक पहुंच रही हैं स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बीस साल के दौरान पंचकूला में अस्पताल की सेवाओं में जबरदस्त वृद्धि हो चुकी है। बीस साल पहले अस्पताल कई कमियों से जूझ रहा था। पर अब समय बदला है, कुछ समय में ही इसका नक्शा बदल गया है। पंचकूला के अस्पताल में अब कोई भी ऐसी सुविधा नहीं है जो कि न हो। यही वजह है कि पंचकूला में अब हिमाचल, हरियाणा, पंजाब से भी मरीज इलाज करवाने आते हैं।
विज्ञापन

हेल्थ हब बन चुका पंचकूला अब एक नई दिशा में चल पड़ा है। मरीजों की सुविधा के लिए सुबह की ओपीडी से लेकर शाम की ओपीडी और सर्जरी तक यहां पर होती है। पंचकूला में मरीजों के लिए स्पेशल सुविधाएं हैं। पंचकूला का जिला अस्पताल अब तीन सौ बेड तक पहुंच चुका है। इतना ही नहीं, अस्पताल ने कोरोना की जंग को भी अपने दम पर ही जीत लिया। अब तो पंचकूला का अस्पताल आत्म निर्भर हो चुका है। कोरोना के दौर में यहां पर आक्सीजन प्लांट भी शुरू कर दिया गया। जिससे मरीजों के लिए काफी आसानी हो गई। अस्पताल के स्टाफ की बात करें तो यहां अब सीएमओ के साथ ही पीएमओ भी हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य का प्रशासनिक अमला भी पंचकूला में ही है। पंचकूला के अस्पताल के अत्याधुनिक होने के कारण अब हरियाणा के गृहमंत्री खुद यहां ही इलाज करवाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही हरियाणा के मंत्री और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी यहीं पर इलाज करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें