राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर जय किशनपुरा के शुक्रवार को सड़क हादसे में एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रितू पत्नी रिंकू निवासी रायपुररानी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रिंकू पत्नी रितू के साथ मोटरसाइकिल पर पंचकूला अस्पताल में दवाई लेने जा रहा था। जब वह जय किशनपुरा के नजदीक सड़क से गुजर रहे थे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में रितु (24) की मौके पर ही मृत्यु हो गई और रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और रिंकू को पंचकूला सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।