फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव स्थगित, चुनाव अधिकारी की तबीयत अचानक बिगड़ी

Mon, 04 Nov 2024 04:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला

सार

चुनाव स्थगित होने पर विधायक चंद्रमोहन बोले कि बीजेपी ने हार के डर से चुनाव स्थगित करवाया है। भाजपा कांग्रेस के पार्षदों को पैसे से खरीदना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने एक बार फिर लोकतंत्र की हत्या की है। 
विज्ञापन
विधायक ने चुनाव स्थगित होने पर उठाया सवाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव सोमवार 4 नवंबर को चुनाव अधिकारी के अचानक बीमार हो जाने के चलते आगे खिसक गए। अब नई तारीख का ऐलान होगा उसके बाद ही चुनाव संपन्न करवाए जा सकेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंचकूला नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 4 नवंबर को संपन्न होने थे, जिसके लिए सुबह ही भारतीय जनता पार्टी के सभी 11 पार्षद गले में बीजेपी का पटका पहन मेयर कुलभूषण गोयल के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। 
विज्ञापन


विधायक चंद्र मोहन के साथ भी कांग्रेस के सभी आठ पार्षद और एक जजपा पार्षद भी एक जुटता दिखाते कांग्रेस के साथ चुनाव स्थल पर पहुंचे। लेकिन लगभग 11:00 बजे यह सूचना बाहर आई कि चुनाव अधिकारी की तबीयत अचानक खराब हो गई है और वह अपने इलाज के लिए पंचकूला सेक्टर 6 के नागरिक अस्पताल में दाखिल है। इसके बाद चुनाव आगामी तिथि के लिए पोस्टपोन कर दिए गए। 

वहीं इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के विधायक चंद्र मोहन ने कहा कि जब बीजेपी के पास अगर बहुमत का आंकड़ा मौजूद है तो चुनाव से पहले रिटर्निंग अधिकारी के बीमार हो जाना एक साजिश दर्शाता है। 

चंद्र मोहन ने कहा कि बीजेपी बेशक 12 पार्षदों का बहुमत दिखा रही है लेकिन उसे पता है कि दबाव में पार्षद उनके पक्ष में वोट नहीं डालेंगे, पार्षद कांग्रेस के साथ हैं। भाजपा के इस डर से चुनाव अधिकारी अचानक बीमार हो गया और चुनाव स्थगित हो गए। 

उन्होंने कहा कि मेयर कुलभूषण गोयल ने लगभग 11:10 बजे चुनाव अधिकारी के बीमार होने की सूचना दी। लेकिन जब वह 11:30 बजे पंचकूला नागरिक अस्पताल पहुंचे तो वहां पर चुनाव अधिकारी का नाम मरीजों की सूची में रजिस्टर्ड ही नहीं था और ना ही चुनाव अधिकारी वहां इलाज करवाते हुए मिले। 
विज्ञापन


चंद्रमोहन ने आरोप लगाया कि बीजेपी कांग्रेस के पार्षदों को खरीदना चाहती है उनके पार्षदों को पैसों का लालच दिया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस के पार्षद मजबूत चट्टान की तरह कांग्रेस के साथ हैं। 

उन्होंने कहा कि कोर्ट द्वारा तय 4 नवंबर की डेट को भी चुनाव न करवाना माननीय कोर्ट के आदेशों की अवेहलना है। कांग्रेस इस निर्णय को लेकर कांटेपट ऑफ कोर्ट दर्ज करवाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें