फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: घग्गर में फंसे एक परिवार के आठ लोग, एनडीआरएफ ने बचाया, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Mon, 26 Jun 2023 12:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला (हरियाणा)

सार

नदी में अचानक पानी का बहाव तेज होने से फंसने पर डायल 112 पर फोन कर मदद मांगी थी। आधे घंटे के भीतर एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू करने के लिए मौके पर मौके पर पहुंच गई। दो घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चला। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
घग्गर नदी में आया पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पंचकूला में घग्गर नदी के रास्ते सेक्टर-21 से 27 जा रहे एक परिवार के आठ सदस्य और दो कुत्ते नदी में अचानक आए पानी के तेज बहाव के चलते फंस गए। चारों तरफ पानी और बीच में मिट्टी के टीले पर खड़ा यह परिवार घबरा गया। पानी का बहाव बढ़ता ही जा रहा था। इस बीच परिवार के साथ फंसे सुनील ने बिना देर किए डायल 112 पर फोन कर मदद मांगी। आधे घंटे के भीतर एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू करने के लिए मौके पर मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


टीम के साथ डीसीपी, एसडीएम, तहसलीदार, चंडीमंदिर और सेक्टर-25 पुलिस चौकी की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। और दो चरणों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर परिवार के सभी लोगों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। नदी में जो लोग फंसे थे उनमें राम कुमार (52), सुनील (32), गुड़िया (32), अनिल (24), राजकुमारी (24), अनुज (18), पिंटू (13) और चित राम (5) शामिल हैं।

एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि जिला प्रशासन से सूचना मिलने और रेस्क्यू स्थल तक पहुंचने के दौरान ही रेस्क्यू टीम ने नदी में फंसे लोगों को बाहर निकालने रणनीति बना ली थी। सुबह करीब 11.35 बजे पहले चरण में एनडीआरएफ के सदस्य लाइफ जैकेट और रस्सियों की मदद से नदी को पार कर फंसे लोगों के पास पहुंचे।
विज्ञापन


उसके बाद दूसरे चरण में नदी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। एक-एक कर सभी लोगों को रस्सी के सहारे नदी की तेज बहाव के बीच से बाहर निकाला गया। यह ऑपरेशन सुबह 11.35 से दोपहर 1.30 बजे तक चला। एंबुलेंस की मदद से सभी को पंचकूला के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

सेक्टर-21 में लेबर का काम करता है परिवार
नदी में फंसा परिवार सेक्टर-21 में मजदूरी करने के लिए गया था। परिवार के मुखिया राम कुमार ने बताया कि रविवार को काम नहीं शुरू हो पाया। इसके चलते घग्गर नदी के रास्ते वह लोग सेक्टर-27 स्थित अपने क्वार्टर पर लौट रहे थे। रविवार होने के चलते कोई सवारी गाड़ी नहीं मिल रही थी। बताया कि वह लोग सेक्टर-26 के पास पहुंचे ही थे कि अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और उन्हें भागने का मौका भी नहीं मिल पाया और परिवार पानी के बीच में फंस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें