फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर फिरौती मांगने वाला काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी में माई सिटी के लिए
विज्ञापन


मोहाली की वेलिंगटन सिटी से हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अपराधी के एक साथी की तलाश में छापे शुरू
चंडीगढ़, मोहाली और आसपास के इलाके में करते थे वारदात

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फिरौती मांगने वाले गिरोह के एक सदस्य को मोहाली सेक्टर-117 स्थित टीडीआई वेलिंगटन सिटी से गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी से फिरौती मांगने वाले पूरे गिरोह का पर्दाफाश गया है। यह गिरोह मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में सक्रिय था। गिरफ्तार अपराधी की पहचान विशाल कुमार (19) निवासी मलोआ चंडीगढ़ के तौर पर हुई है, जो स्थानीय सैलून में काम करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से .32 बोर का पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद किए हैं।
एआईजी (एसएसओसी) मोहाली, अश्वनी कपूर ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित होने का दावा करने वाले उक्त अपराधी की तरफ से जबरन वसूली की कोशिशें और धमकी भरे फोन काॅल करने की कई शिकायतें मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने इस मामले की व्यापक जांच शुरू की थी। खुफिया जानकारी इकट्ठी करने के बाद पुलिस टीमों को विशाल कुमार और गांव घंगरोली (समाना जिला पटियाला) निवासी उसके साथी कश्मीर सिंह उर्फ बोबी की पहचान करने में सफलता मिली।
विज्ञापन

एसएसओसी की टीमों ने दोनों के संभावित ठिकानों पर छापे मारे और टीडीआई वेलिंगटन सिटी से विशाल कुमार को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह कश्मीर सिंह उर्फ बोबी को मिलने जा रहा था। कश्मीर उर्फ बोबी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका लेकिन पुलिस टीमें उसे पकड़ने के लिए छापे मार रहीं हैं।
विज्ञापन



नाइक क्लबों के मालिकों से मांगते थे फिरौती
एआईजी कपूर ने बताया कि कश्मीर उर्फ बोबी चंडीगढ़, मोहाली और आसपास के इलाकों में नाइट क्लबों और बारों के मालिकों सहित अमीर व्यक्तियों को फोन करके फिरौती मांगता था और धमकी देता था। वहीं, विशाल इन व्यक्तियों से फिरौती की रकम वसूलने के लिए उन्हें डराता-धमकाता था। प्राथमिक जांच से पता लगा है कि विशाल और कश्मीर उर्फ बोबी ने ‘स्कल’ क्लब मोहाली के मालिक से पैसे वसूलने के लिए गत 11 मई को उसके घर पर हमला भी किया था। इस संबंध में पूछताछ जारी है और जांच के दौरान और खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें