फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बैंकों में जमा करवा सकते हैं प्रापर्टी टैक्स

Tue, 19 Jul 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रापर्टी टैक्स
विज्ञापन
 जिला पंचकूला नगर निगम ने प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए पंचकूला, कालका और पिंजौर में संपत्ति कर (प्रापर्टी टैक्स) जमा करवाने के लिए आठ बैंकों को अधिकृत किया है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन बैंकों में पंचकूला के सेक्टर-11 के इंडसइंड बैंक और आईडीबीआई बैंक, पंचकूला के सेक्टर 20 का आईडीबीआई बैंक, पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-5 में आईडीबीआई बैंक, पंचकूला के सेक्टर-10 का सेंट्रल बैंक आफ इंडिया बैंक, पंचकूला के सेक्टर-9 का इंडियन ओवरसीज बैंक, पिंजौर का इंडियन ओवरसीज बैंक और कालका का सेंट्रल बैंक आफ इंडिया बैंक शामिल है। प्रवक्ता ने बताया कि 31 जुलाई, 2016 तक स्वयं मूल्यांकन (सेल्फ एसेसमेंट) के आधार पर संपत्ति कर (प्रापर्टी टैक्स) जमा करवाने वाले व्यक्तियों को 10 प्रतिशत छूट भी दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें