फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला के सेक्टर-7 में कुत्ते ने 11 लोगों को काटा

Wed, 20 Jul 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Chennai Dog
विज्ञापन
 सेक्टर-7 में मंगलवार को एक कुत्ते ने 11 लोगों को अपना शिकार बनाया। मकान नंबर 874 के सामने बने पार्क में लोग सुबह करीब पौने पांच बजे सैर कर रहे थे। इसी दौरान कुत्ता ने पार्क में मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। कुत्ते को देख वहां अफरातफरी मच गई। पार्क में करीब चार लोगों को कुत्ते ने काटा। इसके बाद स्कूली बच्चों को भी कुत्ते ने काटा। घटना की सूचना मिलने के करीब साढ़े चार घंटे बाद प्रशासन और नगर निगम ने डॉग कैचर टीम को मौके पर भेजा। टीम ने जैसे ही कुत्ते को पकड़ा इसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सबसे पहले गुरुद्वारे के सेवक लखविंदर सिंह को कुत्ते ने काटा। लखविंदर ने बताया कि जैसे ही वह गुरुद्वारे से निकलकर पार्क में जाने लगा तो कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसके पेट की बाईं ओर काट खाया। मकान नंबर 852ए की शिवांगी, 839 के टीएन कक्कड़, मकान नंबर 804 के अरविंद कत्याल, 878 से अजय कौशिक, 834 से अमित जैन, 840 से सीता देवी, गुरुद्वारे में समागम में आईं दो महिलाएं व तीन स्लम एरिया के बच्चे शामिल हैं। उधर, डीसी ने नगर निगम को सेक्टर-7 के कुत्तों को पकड़ने के आदेश दिए हैं। ताकी आने वाले दिनों में उन कुत्तों की वजह से कोई भी रेबीज का शिकार न हो।

घर से बाहर निकले तो कुत्ता काट लेगा 
मकान नंबर 839 के निवासी टीएन कक्कड़ ने बताया कि जब वे सुबह 6.30 बजे घर से पार्क में सैर करने को निकले तो कुछ बच्चों ने उन्हें कहा कि अंकल घर से न निकलो कुत्ता काट लेगा। इतना सुनकर वह घर की ओर जाने लगे। लेकिन कुत्ते ने पीछे से आकर उन्हें काट लिया। कक्कड़ ने जनरल अस्पताल में जाकर अपना इलाज करवाया।
विज्ञापन


पोती को स्कूल छोड़ने गई सीता को कुत्ते ने काटा
मकान नंबर 840 की सीता देवी ने बताया कि वह अपनी पोती को स्कूल छोड़ने गई थी। जब वापस घर आने लगी तो कुत्ते ने पीछे से काट लिया। सीता ने जनरल अस्पताल में जाकर टीका लगवाया।

लोगों ने कहा डॉग स्टरलाइजेशन 
शहर में डॉग्स की स्टरलाइजेशन का काम तिरुपति फाउंडेशन कंपनी को दिया गया है। अलीगढ़ की यह कंपनी डॉग स्टरलाइजेशन प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। हालांकि लोगों की मानें तो डॉग स्टरलाइजेशन के प्रोजेक्ट का काम काफी धीमा चल रहा है। इसकी वजह से लोग रोजाना डॉग बाइट का शिकार हो रहे हैं। नगर निगम लोगों का ख्याल नहीं करेगा तो लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें