पंचकूला। पंचकूला जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने शुक्रवार को दवा की दुकानें बंद रखीं। एनसीबी की चल रही कार्रवाई के खिलाफ एसोसिएशन के सदस्यों ने विरोध जताया। सेक्टर-16 अग्रवाल भवन में केमिस्ट एसोसिएशन के स्दस्यों ने पत्रकार वार्ता की। पंचकूला जिला केमिस्ट एसोसिएशन के पैटर्न बीबी सिंघल, प्रेसिडेंट मोहिंदर कक्कड़, जनरल सेक्रेटरी संजीव गोयल, वाइस प्रेसिडेंट मनरीश जिंदल ने बताया कि केमिस्टों पर एनसीबी की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। इस पर सरकार रोक लगाए। दवा की दुकानों पर अन्य दवाओं के एक-दो पत्ते रखने पर नोटिस दिया जा रहा है। कोई बिना लाइसेंस काम कर रहा है और गलत तरीके से दवाएं बेच रहा है तो इस पर रोक लगाई जाए। इस दौरान सभी सदस्यों ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं रुकी तो एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएगी। सरकार उचित कदम उठाए ताकि दवा व्यापारी बिना कारण पीड़ा के शिकार न हों। कोई कार्रवाई करनी है तो ड्रग कंट्रोलर की टीम की ओर से ही होनी चाहिए।