फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राज्य स्तरीय भूगोल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में बरवाला महाविद्यालय ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। डीएवी महाविद्यालय अंबाला में आयोजित राज्य स्तरीय भूगोल विज्ञान प्रदर्शनी एवं पोस्टर प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बरवाला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न महाविद्यालयों से आई 11 टीमों ने अपने मॉडल पेश किए और 15 टीमों ने पोस्टर प्रदर्शित किए। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने प्राकृतिक संसाधन, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, प्रदूषण के प्रकार, हवाई फोटोग्राफी, रिमोटसेंसिंग, भौतिक भूगोल एवं मानव भूगोल से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बरवाला के भूगोल विभाग के बीए तृतीय वर्ष के छात्र राज तिवारी और सचिन ने मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बीए तृतीय वर्ष के छात्र महफूज ने पोस्टर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एसपी कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
बरवाला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत वर्मा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और भूगोल विभाग एवं सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं और उनके ज्ञान को नई दिशा प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें