फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला के दूधगढ़ गांव में भैंस बेच कर बना डाला शौचालय

Thu, 17 Mar 2016 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
विज्ञापन
टॉयलट - फोटो : getty images
विज्ञापन
जिले के सभी गांवों को 15 अप्रैल तक शौच मुक्त बनाने के प्रशासन के अभियान अब रंग लाने लगा है। खंड मोरनी के गांव दूधगढ़ के निवासी सुभाष ने अपनी भैंस बेचकर शौचालय बनाने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सुभाष पुत्र झंडूराम ने बताया कि वे पेशे से ड्राइवर हैं। उनके घर में पत्नी, एक लड़का व चाचा सहित चार सदस्य हैं। उन्होंने करीब एक माह पहले 40 हजार रुपये की भैंस खरीदी थी। लेकिन घर में शौचालय की जरूरत महसूस हुई तो शौचालय का निर्माण करवाना जरूरी समझा, इसलिए भैंस को 35 हजार रुपये में बेच दिया तथा शौचालय का निर्माण शुरू करवा दिया।

उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने शौचालय के लिए गड्ढा  खोद लिया है तथा शौचालय निर्माण के लिए ईंट व सीमेंट खरीद ली हैं तथा कल से चिनाई का कार्य शुरू हो जाएगा। पंचकूला के उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने सुभाष के शौचालय बनाने के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने अपने परिवार और गांववासियों के बेहतर स्वास्थ्य व महिलाओं की इज्जत की रक्षा का जो निर्णय लिया वह एक अनूठा उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें