अमन की आशा के संग पंचकूला पहुंची आशा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कन्याकुमारी से कश्मीर (7500 किलोमीटर) तक का सफर तय करने वाली शांति एवं सद्भाव की आशा यात्रा वीरवार को नाडा साहब गुरुद्वारा से सुबह सात बजे शुरू हुई। यह यात्रा नाडा साहब से माता मनसा देवी मंदिर तक 10 किलोमीटर का सफर तय कर चंडीगढ़ में पहुंची।
सुबह का वक्त होने के कारण यात्रा का रास्ता एकदम साफ रहा। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील गुलाटी ने बताया कि इस यात्रा की अगुवाई मानव एकता मिशन के श्री एम मानव कर रहे हैं।
यात्रा का शुभारंभ 12 जनवरी को सद्भावना के अग्रदूत स्वामी विवेकानंद के जन्म के मौके पर कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल से हुआ है था और समापन कश्मीर में होगा। यात्रा में नेहरू युवा केंद्र के वॉलियंटियर्स ने भी भाग लिया। यात्रा गुरुद्वारा से बेलाविष्टा चौक, सेक्टर-5, सेक्टर-9 के प्राचीन शिव मंदिर और शक्ति चौक होते हुए मनसा देवी मंदिर में पहुंची।
सिंह द्वार पर रोका गया ट्रैफिक
पंचकूला स्थिति श्री माता मनसा देवी मंदिर जाते समय यात्रा के कारण कुछ समय के लिए सिंह द्वार को जाने वाला ट्रैफिक रोका गया। यात्रा के निकलते ही ट्रैफिक बहाल कर दिया गया।