फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन के पास दिखा छह फूट लंबा सांपों का जोड़ा

Wed, 15 Jun 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांप का जोड़ा ‌। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेल लाइन के पास बने पुल पर सोमवार को उस समय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जब करीब छह फुट लंबे सांपों का जोड़ा दिखाई दिया। सांप के जोड़े की खबर पता चलते ही लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सांप के जोड़े ने एक दूसरे को जकड़ रखा था। यह दृश्य देखते ही बनता था। पुराने नेशनल हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। करीब पंद्रह मिनट तक वाहन रेंगते नजर आए। वहीं कुछ देर बाद जब सांप का जोड़ा रेलवे लाइन के पास बनी दीवार में चला गया तो भीड़ हटी। लेकिन कुछ ही देर बाद सांप का जोड़ा फिर बाहर निकल आया। सोमवार का दिन होने के कारण कई लोग इसे धार्मिक भावनाओं के साथ जोड़ते तथा हाथ जोड़ मनोकामना पूर्ति की कामना करते नजर आए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें