फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव : उम्मीदवार शपथ पत्र देकर भी नामांकन कर सकेंगे दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव में एनओसी विवाद पर राज्य चुनाव आयोग ने अहम फैसला लिया है। उम्मीदवार अब शपथ पत्र देकर नामांकन दाखिल कर सकेंगे। आयोग ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं और सख्ती से इनकी पालना करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आयोग के अनुसार नियमों के तहत उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने के साथ ही एनओसी की कॉपी देनी होती है। स्थानीय अथॉरिटी यह एनओसी जारी करते हैं कि संबंधित उम्मीदवार का किसी भी तरह का कोई बकाया बाकी नहीं है और न ही किसी संपत्ति पर उनका अवैध कब्जा है। विपक्ष की तरफ से आरोप लगाया जा रहा था कि उनके उम्मीदवारों को एनओसी नहीं दी जा रही है जिस कारण वे नामांकन दाखिल करने में असमर्थ हैं। यही कारण है कि अब आयोग ने निर्देश दिए हैं कि जिन उम्मीदवारों को प्रयास के बावजूद समय पर एनओसी नहीं मिलती है तो वे इसे लेकर शपथ पत्र दे सकते हैं।
रिटर्निंग अधिकारी ऐसे नामांकनों को स्वीकार करेंगे और स्थानीय अथॉरिटी को शपथ पत्र भेजकर 24 घंटे में इसकी रिपोर्ट मांगेंगे। अगर 24 घंटे में अथॉरिटी का कोई जवाब नहीं आता है तो यह शपथ पत्र मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें