पंचकूला। यवनिका गार्डन सेक्टर-5 में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से 12 अगस्त को बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता करवाई जाएगी। यह प्रतियोगिता कल्पना को छूने दो आसमान थीम पर आधारित है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कुलदीप बांगड ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। प्रथम 6-10 वर्ष, स्टोरी टेलिंग पर आधारित पेंटिंग विषय के लिए, द्वितीय 11-16 वर्ष, माई विजन पर आधारित पेंटिंग विषय शामिल है। सुबह 10 से 11 बजे तक आयोजित प्रतियोगिता प्रतिभागी अपना आर्ट मैटीरियल स्वयं लेकर आएंगे और ड्राइंग शीट, पेंसिल विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी किसी भी माध्यम/रंग ऑयल कलर, ऐक्रेलिक कलर, केयॉन कलर, पेंसिल कलर, पोस्टर कलर आदि में काम कर सकते है। इस प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवार, 21 जुलाई तक अपने आवेदन कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ई-मेल artandculturalaffairshrygmail.com पर भेज सकते हैं।