फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 23 सितंबर से शुरू होगी धान की खरीद, मंडियों में तैयारियां पूरी करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में खरीफ फसलों धान, मक्का, बाजरा की मंडियों में खरीद की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग ने की। उन्होंने बताया कि पंचकूला, बरवाला और रायपुररानी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन और हैफेड द्वारा धान की खरीद की जानी है। उपायुक्त ने मंडियों में धान की खरीद के कार्य को सुचारू चलाने के लिए पीने का पानी, सफाई व्यवस्था, शौचालय, सीसीटीवी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर से मक्का की खरीद शुरू हो गई है। 23 सितंबर से धान की फसल और एक अक्तूबर से बाजरा की फसल की खरीद शुरू की जानी है।
जिले में करीब 39 हजार एकड़ में धान की फसल की रोपाई की गई है। उपायुक्त ने कहा कि खरीफ खरीद सीजन 2024-25 के दौरान मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया हो। मंडियों में साफ-सफाई व पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बारिश आने की स्थिति में फसल के बचाव के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना की व्यवस्था की जाए। फसल खरीद होने के बाद समय पर उठान किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की फसल का भुगतान निर्धारित समय पर करना सुनिश्चित करें। इस बैठक में एसडीएम पंचकूला गौरव चौहान, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नीतिश सिंगला, कृषि उप-निदेशक डॉ. सुरेंद्र सिंह, हैफेड के जिला प्रबंधक देवेंद्र सिंह, हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के जिला प्रबंधक पीके गुप्ता, मार्केट कमेटी सचिव पंचकूला अनिल, बरवाला सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें