फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: धान का उठान हुआ तेज, मंडी में किसानों-मजदूरों के सोने की हुई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायपुररानी। अनाज मंडी में किसानों और मजदूरों के लिए रात में सोने की व्यवस्था कर दी गई है। जल्द ही कैंटीन में दस रुपये में भोजन और आरओ प्यूरिफायर की व्यवस्था भी कर दी जाएगी। मंडी सेक्रेटरी नवदीप सिंह ने बताया कि उक्त व्यवस्था नवनिर्वाचित विधायक शक्ति रानी शर्मा के निर्देश पर किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित विधायक के दौरे के बाद 24 घंटों में करीब 12000 बैग धान का उठान हो चुका है। अभी तक कुल 89424 क्विंटल धान की आवक हुई है, इसमें से 10984 क्विंटल धान का उठान हो चुका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अनाज मंडी में कुछ दिनों से धान की लिफ्टिंग धीमी थी। शुक्रवार को विधायक शक्ति रानी ने उपायुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ मंडी का दौरा किया था। इस दौरे का उद्देश्य धान की लिफ्टिंग बढ़ाना और किसानों के हित में आवश्यक सुधारों पर चर्चा करना था। विधायक ने मंडी के अधिकारियों और किसानों से मुलाकात की और उनकी परेशानी को समझा। किसानों और आढ़तियों ने धान की लिफ्टिंग में हो रही देरी की शिकायत की थी। इस पर विधायक ने अधिकारियों से तुरंत कदम उठाने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें