रायपुररानी। अनाजमंडी में धान के उठान में तेजी देखी जा रही है। इससे किसानों और व्यापारियों को राहत मिली है। मंडी सचिव नवदीप सिंह ने बताया कि शाम 4 बजे तक 263 गेट पास कटे। इसमें कुल गेट पास की संख्या 3988 हो गई है। शुक्रवार को मंडी में धान की कुल आवक 12437 क्विंटल रही, जिससे इस सीजन की कुल आवक 195503 क्विंटल तक पहुंच गई है।
मंडी में धान की खरीद भी सक्रिय रूप से जारी है। शुक्रवार को 16464 क्विंटल धान की खरीद की गई, जिससे कुल खरीद 168914 क्विंटल हो गई है। मंडी सचिव नवदीप सिंह ने बताया कि उठान में शुक्रवार को 6750 क्विंटल धान का उठान हुआ। कुल उठान की संख्या 40843 क्विंटल हो गई है। मंडी सचिव ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मंडी में धान की आवक और उठान की यही गति बरकरार रहने की संभावना है।