फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराजगी : नौकरी बहाली की मांग के लिए किया प्रदर्शन, भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले हारट्रोन के नौकरी से हटाए 102 हेल्पलाइन ऑपरेटर ने सेक्टर- 2 में स्थित विभाग के मुख्यालय पर सेवा बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गुस्साए कर्मचारियों ने सेक्टर- 2 व 5 में स्थित सभी विभागों के मुख्यालयों के सामने मैनेजमेंट व भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सेवाएं बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि हारट्रोन में 102 ऑपरेटर वर्ष 2017 से प्रदेश सरकार ने सरल पोर्टल पर जनता को ऑनलाइन सेवाएं देने के लिए भर्ती किया था। हारट्रोन के माध्यम से बाकायदा विज्ञापन निकाल कर स्नातक योग्यता प्राप्त व हेल्पलाइन में 6 मास के अनुभव के आधार पर युवाओं को इंटरव्यू के माध्यम से अनुबंध आधार पर नियुक्ति प्रदान की थी।
अचानक जुलाई 2021 में हारट्रोन के मुख्यालय में लगी आग की घटना की आड़ लेकर इन सभी हेल्पलाइन ऑपरेटर को नौकरी से निकालने के एक माह का नोटिस जारी कर अगस्त 2021 में नौकरी से हटा दिया। हारट्रोन मैनेजमेंट के भ्रष्टाचार की पोल मुख्यमंत्री के निवास करनाल में 31 अक्तूबर को बर्खास्त व छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों के राज्य स्तरीय प्रदर्शन में खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें