फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लालच में महिला ने रची सामूहिक दुष्कर्म व लूटपाट की झूठी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। दिनदहाड़े घर में लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म करने की झूठी शिकायत करने वाली 30 वर्षीय विधवा को थाना सुधार पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सोना-चांदी और नगदी के लालच में महिला ने लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ी थी, जिसका पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन

सुधार पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर घर में ही छिपा रखे पांच तोले सोने के गहने, एक किलो चांदी और 5 हजार रुपये भी बरामद कर लिए। सुधार पुलिस ने पहले सुधार और फिर लुधियाना के सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल करवाया तो पुलिस को कहानी पर शक हो गया था। इलाके के सभी सीसीटीवी खंगाले गए, लेकिन लूटेरों के आने-जाने का कोई सुबूत नहीं मिला। वीरवार रात पूछताछ में महिला ने पुलिस को सच्चाई बता दी। उसने पुलिस को बताया कि पति की मौत के बाद ससुराल वाले उसे खर्चा नहीं देते थे। पांच साल के बेटे और अपनी जरूरतें पूरी नहीं हो पाती थीं। उसने सुहानुभूति लेने और लालच के चलते लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म की झूठी कहानी गढ़ी थी। वहीं, डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि उक्त महिला के सास-ससुर ने थाने पहुंच कर बहु को माफ करने और मुकदमा दर्ज न करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें