फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बठिंडा की तर्ज पर प्रदेश की अन्य जेलों को बनाया जाएगा कम्युनिकेशन डेड जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सूबे की जेलों में धड़ल्ले से चल रहे मोबाइल फोन के प्रयोग को लेकर पंजाब पुलिस अब नई रणनीति से काम करेगी। बठिंडा जेल की तर्ज पर अन्य जेलों में भी अति आधुनिक तकनीक का प्रयोग उन्हें कम्युनिकेशन डेड जोन बनाया जाएगा। यह बात डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बुधवार को यहां पुलिस मुख्यालय में कही। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इससे जेलों के अंदर से फोन नहीं चल पाएंगे। इसके अलावा पुलिस कई अन्य विकल्पों पर भी काम कर रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बुधवार के अंक में ‘जेलों में धड़ल्ले से चल रहे फोन, छह माह में चार हजार मोबाइल बरामद’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें राज्य की जेलों के अंदर की हकीकत को बताने की कोशिश की थी। मामले की चर्चा डीजीपी ऑफिस तक पहुंची। इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे जेलों में कैदियों द्वारा मोबाइल फोन प्रयोग करने के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ किया जेलों को सुधारने के लिए सरकार काफी गंभीर है। कई प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, जेलों को लेकर एक अहम मीटिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों से की। इसमें जेलों से जुुड़े कई बिंदुओं पर मंथन हुआ। जल्दी ही अच्छे नतीजे सामने आने की उम्मीद है।
नवांशहर के पास बनेगी अति आधुनिक जेल
पंजाब सरकार ने राज्य में एक अति आधुनिक जेल बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। यह जेल नवांशहर के पास स्थापित की जाएगी। डीजीपी गौरव यादव ने इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया यह अपनी तरह की पहली जेल होगी। पंजाब सरकार ने अपने सालाना बजट में इसका एलान किया था। सूत्रों की माने यह जेल शहरी एरिया से 20 किलोमीटर बाहरी एरिया में स्थापित की जाएगी ताकि लोगों को बाद में जैमर आदि लगने से दिक्कत न आए क्योंकि पहले बनी जेलों के साथ में रिहायशी एरिया लगता है। जैमर वे वहां आसपास रहने वालों को सिग्नल न मिलने से परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें