फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भाजपा रायपुररानी मंडल के महामंत्री पर जबरदस्ती करने की कोशिश समेत अन्य मामले दर्ज, कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीरायपुररानी। भाजपा रायपुररानी मंडल के महामंत्री विजय कश्यप पर एक महिला ने जबरदस्ती करने की कोशिश करने, छेड़छाड़, उसकी लड़की की पिटाई और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। रायपुररानी पुृलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

रायपुररानी थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विजय कश्यप उसको छह माह से परेशान करते आ रहा है। शुक्रवार शाम को उसके घर आकर उससे जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस दौरान उसकी लड़की की पिटाई भी की। महिला के अनुसार बचाव में जब उसने डायल 112 पर फोन मिलाना चाहा तो उसने मोबाइल तोड़ दिया। जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गया। रायपुररानी थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर विजय कश्यप के खिलाफ धारा 376, 506, 427, 452 व 511 का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें