संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार को लघु सचिवालय सेक्टर-1 सभागार में जिला स्तर पर पुलिस पब्लिक कॉर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में जिला स्तर पर (ग्रामीण व शहरी क्षेत्र) के मौजिज व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। मीटिंग में क्षेत्र स्तर पर संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। डीसीपी ने बताया कि मीटिंग का मुख्य उद्देश्य पुलिस जनसंपर्क को मजबूत करके समाज से जुड़ी समस्याओं के बारे में रूबरू होकर उन समस्याओं को खत्म करना है।
उन्होंने बताया कि यह मीटिंग हर महीने जिला स्तर पर आयोजित की जाती है। मीटिंग के माध्यम से लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी मिलती है और जिन समस्याओं के बारे में पिछली मीटिंग में विचार विमर्श किया गया था उसकी समीक्षा की जाती है। डीसीपी ने बताया कि जो कोई व्यक्ति किराए पर कमरा या घर लेता है उसकी पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। उन्होंने बताया कि पब्लिक कॉर्डिनेशन कमेटी अब जिला स्तर के साथ -साथ पुलिस थाना व चौकी स्तर पर भी बनाई जाएगी ताकि लोगों की समस्याएं आगे आ सके और उनका जल्द समाधान किया जा सके। मीटिंग के नोडल अधिकारी एसीपी विजय कुमार नैहरा, एनडी शर्मा, सुरेश वर्मा, सुखविंद्र कौर, डीपी सोनी, बीबी सिंगल, डीपी सोनी, जय कौशिक, राजेश गुप्ता, तरसेम नंबरदार मौजूद रहे।