फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के और 5 हजार टीकों का आर्डर दिया :सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि अब तक ब्लैक फंगस के 750 मामले प्रदेश में आए हैं। इससे करीब 50 लोगों की मौत हुई है। केंद्र से हमें ब्लैक फंगस के इलाज के लिए 6 हजार इंजेक्शन मिलेंगे। इनमें से 1200 बाइल्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा 5 हजार टीकों का हमने और ऑर्डर दिया है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि अब तक हमने 58 लाख लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई है। कुछ दिन पहले ही वैक्सीन के लिए ग्लोबल टेंडर किया है। हम एक दिन में 2 लाख लोगों को टीका लगा सकते हैं। ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगवाने के लिए सरकार ने परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला किया है। दूरदराज के इलाकों से बुजुर्गों को टीकाकरण केंद्र तक लाने और वापस ले जाने के लिए एंबुलेंस या दूसरे वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।
सीएम ने कहा कि कोविड के ईलाज के दौरान मरीजों से ज्यादा पैसा वसूलने वाले निजी अस्पतालों की जांच का आदेश दिया है। हर जिले में 3 सदस्यीय कमेटी बनाई है। इस कमेटी में एक सीए भी शामिल किया जाएगा। पहले चरण में ये कमेटी निजी अस्पतालों के खिलाफ शिकायतों की जांच करेगी। जांच में ज्यादा पैसा वसूलने का आरोप सही पाए जाने पर मरीज को पैसा वापस कराया जाएगा और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे। दूसरे चरण में पूरे प्रदेश में रैंडम प्रणाली से जांच कराई जाएगी। कुछ अस्पतालों ने भ्रष्टाचार का रास्ता निकाला है लेकिन ऐसे अस्पतालों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें