फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजौर कालका वेलफेयर एसोसिएशन को मिला शिरोमणी अकाली दल का समर्थन,एसोसिएशन के संघर्ष में दल उनके साथ है:जिला प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। सेक्शन-7ए के विरोध में धरने पर बैठी पिंजौर कालका प्रॉपर्टी वेलफेयर एसोसिएशन को धरने के 6वें दिन शिरोमणि अकाली दल का समर्थन प्राप्त हुआ है। धरने के दौरान शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान मलविंद्र सिंह बेदी ने एसोसिएशन को समर्थन देकर कहा कि क्षेत्र में 7ए लागू करना प्रदेश सरकार का गलत फैसला है। क्षेत्र में अधिकतर नौकरीपेशा, मध्यम वर्ग के लोग हैं जो कि अपना घर बनाने के लिए 50 या 100 गज तक का ही प्लॉट खरीद कर मकान बना सकते हैं। परंतु सरकार द्वारा लगाए सेक्शन-7ए के कारण अब उनका अपना घर बनाने का सपना अधूरा ही रह जाएगा। सेक्शन-7ए लगने से छोटे प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं होगी। रजिस्ट्री करवाने के लिए व्यक्ति को कम से कम एक एकड़ जमीन की खरीद फरोख्त करनी पड़ेगी। इतनी जमीन एक मध्यम वर्गीय व्यक्ति के लिए खरीदना मुश्किल है। इसके अलावा सेक्शन-7ए से किसान, जमींदार के लिए भी नुकसानदेह है क्योंकि जरूरत के समय किसान अपनी प्रॉपर्टी, जमीन आदि को छोटे भागों में नहीं बेच सकता। बेदी ने कहा कि इससे किसान, जमींदार, आम व्यक्ति के साथ-साथ प्रॉपर्टी खरोद फरोख्त, मकान निर्माण से जुड़े सभी दुकानदारों, दिहाड़ीदार मजदूरों आदि को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की आम व्यक्ति के हक के लिए लड़ी जा रही लड़ाई मेें शिरोमणि अकाली दल एसोसिएशन के साथ है।
विज्ञापन

हर्ष कुमार चड्ढा एसोसिएशन प्रधान, संरक्षक मानसिंह, बलजीत राव ने बताया कि एसोसिएशन को स्थानीय गणमान्य लोगों का लगातार समर्थन प्राप्त हो रहा है। लोगों को इस काले कानून से अवगत करवाने के लिए वे कॉलोनियों, गांवों में पर्चे, स्टीकर बटवाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग इस काले कानून को समझ कर इसका विरोध कर सकें। उन्होंने एसोसिएशन को समर्थन देने वाली राजनीतिक पार्टियों, संस्थाओं का आभार जताया। इस मौके पर महासचिव बलजीत सिंह बल्ली, रघुवीर सोढी, दिनेश बाल्मीकि, जगमोहन धीमान, महेंद्र बाल्मीकि, आरडी गौतम, जसविंद्र सिंह जस्सू, राकेश करोतिया एडवोकेट, रविंद्र अरोड़ा, प्रवीन आहूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें