मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी कर के वह अपनी राजनीतिक अपरिपक्वता और संदिग्ध मंशा का परिचय दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कांग्रेस सरकार द्वारा की गई पिछले 10 वर्षों की गलतियों को पहले भी सुधारा और अब भी सुधार रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अतिथि अध्यापकों के बारे में कांग्रेस सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में एफिडेविट दिया था कि वे अतिथि अध्यापकों को एक दिन भी सेवा में नहीं रखेंगे जबकि हमारी सरकार ने अतिथि अध्यापकों की सेवाएं बरकरार रखी और 4 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया।
सच्चाई बदल नहीं जाएगी सीएम साहब: रणदीप
कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला ट्वीट कर सीएम के पलटवार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा की जनता पर 2 हजार करोड़ का जजिया कर लगाने का मेरे द्वारा कारण पूछने पर सरकार के इस जवाब से सच्चाई नहीं बदलेगी।
पेट्रोल, डीजल पर 1 से 1.10 रुपये प्रति लीटर बढ़ा, बस का किराया बढ़ा, सब्ज़ी व फल पर दो प्रतिशत टैक्स लगा क्यों लूट रहे हैं? और रही बात विधायक की तनख्वाह और पेंशन की। विधायक व पूर्व विधायक को तनख़्वाह व पेंशन देने का कानून है, किसी का अहसान नहीं। और ये मुझे अकेले नहीं मिलती, सभी विधायकों को मिलती है।