फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका-शिमला रेलमार्ग पर टाॅय ट्रेनों का संचालन 5 सितंबर तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जतोग और समरहिल के बीच हवा में लटक गया है ट्रैक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। भारी बारिश के चलते विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलमार्ग भूस्खलन के कारण कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कई जगह रेल ट्रैक हवा में लटक गया है। इस वजह से कालका-शिमला रेलमार्ग पर अब 5 सितंबर तक टॉय ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। इस रेलमार्ग पर अब मरम्मत कार्य जोरो से चलाया जाएगा। इस वजह से सोलन से शिमला की बीच चल रही एकमात्र टॉय ट्रेन को भी बंद कर दिया गया है।
गत दिनों से सोलन से शिमला के लिए एक टाॅय ट्रेन का संचालन किया जा रहा था। ट्रेन संख्या- 04511 सोलन से दोपहर 2:30 बजे छूटती थी जोकि शाम को 5: 25 बजे शिमला रेलवे स्टेशन पहुंचती थी। वहीं दूसरी ट्रेन संख्या : 04512 शिमला से सुबह 8:30 बजे निकलती थी, जोकि करीब साढ़े 11 बजे तक सोलन पहुंच जाती थी। हाल ही में जतोग और समरहील के बीच भूस्खलन के चलते ट्रैक हवा में लटक गया। इसके अलावा ट्रैक कई जगह से क्षतिग्रस्त भी हो गया था। इससे इस रूट पर चल रही एकमात्र इस टॉय ट्रेन को भी बंद कर दिया गया है। अब कालका-शिमला रेलमार्ग की सभी ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद है
विज्ञापन


यह ट्रेनें रहेंगी बंद

भू-स्खलन के चलते कालका से शिमला जाने वाली ट्रेन संख्या 04543, 72451, 52451, 52453, 52459, 52455, 04511 सहित अप मिक्स ट्रेन इसके अलावा शिमला से कालका के लिए चलने वाली 52456, 72452, 04544, 52460, 52452, 52454, 04512 सहित डाउन मिक्स ट्रेनें बंद रहेंगीं।
विज्ञापन




उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कालका से शिमला के लिए चलने वाली सभी टॉय ट्रेनों को 5 सितंबर के लिए बंद कर दिया गया है। बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण कई जगह डंगे टूट गए हैं तो कई जगह ट्रैक्क्ष तिग्रस्त हो गया है। जतोग से समरहील के बीच ट्रैक हवा में लटक गया है। -कैलाश, उपस्टेशन अधीक्षक, कालका रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें