फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन क्लीन-अप: नवंबर में 89 कुख्यात अपराधी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला पुलिस की क्राइम यूनिट्स ने नवंबर में चलाए गए ऑपरेशन क्लीन-अप अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 64 अलग-अलग मामलों में कुल 89 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कई अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य और मोस्ट वांटेड अपराधी शामिल हैं। स्नैचिंग, लूट, डकैती, हथियार तस्करी, नशा तस्करी, वाहन चोरी और अवैध शराब धंधे जैसे संगठित अपराधों पर पुलिस ने विशेष फोकस किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान कई बार पुलिस टीमों को अपराधियों से सीधी मुठभेड़ का सामना भी करना पड़ा लेकिन टीम की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई के चलते सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि जब्त किए गए नशीले पदार्थ और हथियार पड़ोसी राज्यों में सप्लाई होने वाले थे। समय रहते की गई कार्रवाई ने कई बड़ी वारदातों को टाल दिया। चोरी का सामान और बरामद आभूषणों को मूल मालिकों को वापस लौटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस की बड़ी बरामदगी

अवैध हथियार
5 देसी पिस्टल
4 देसी कट्टे
1 देसी रिवॉल्वर
16 कारतूस
1 खतरनाक चाकू

नशीले पदार्थ
410 ग्राम हेरोइन
988 ग्राम चरस
6 किलो 675 ग्राम भूक्की
1 किलो 342 ग्राम अफीम

वाहन
3 कारें
1 ऑटो
4 ई-रिक्शा
1 ट्रैक्टर
1 मोटरसाइकिल

अन्य सामान
5.44 लाख रुपये नकद
462 बोतलें अवैध शराब
करीब 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण
लाखों का घरेलू सामान
5 मोबाइल फोन

अपराधी नहीं बख्शे जाएंगे
पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज ने अभियान में शामिल सभी क्राइम यूनिट्स की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अब पुलिस ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन शुरू करने जा रही है। इसके तहत जुआ, नशा और अन्य अवैध गतिविधियों के अड्डों पर छापे मारे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें