पिंजौर। स्पोर्ट्स क्लब सूरजपुर की ओर से ओपन वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन 22 सितंबर को किया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजक जोन सूरजपुर, हनी सूरजपुर, और मुश्ताक ने बताया कि विजेता को 21 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। जबकि, दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 11 हजार रुपए बतौर इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। टूर्नामेंट का आयोजन डीएवी स्कूल सूरजपुर के पास किया जाएगा।