फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ गांधी परिवार ही बहाल कर सकता है कांग्रेस की खोई हुई शान: कैप्टन अमरिंदर सिंह

Mon, 24 Aug 2020 02:33 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गांधी परिवार की लीडरशिप को चुनौती देने वाले कांग्रेसी नेताओं की मुहिम का विरोध किया है। कैप्टन ने कहा है कि यह समय ऐसे मामले उठाने का नहीं बल्कि भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का कड़ा विरोध करने का है, जिसने देश के संविधान की आत्मा और लोकतांत्रिक सिद्धांतों का दमन किया है।
विज्ञापन


रविवार को जारी बयान में सीनियर कांग्रेसी नेता और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि एनडीए की सफलता का मुख्य कारण मजबूत और एकजुट विपक्ष की कमी है और कांग्रेस के इन नेताओं द्वारा इस नाजुक मोड़ पर पार्टी में बदलाव की मांग करना पार्टी और देश के हितों के लिए नुकसानदायक होगा। उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ सरहद पर सभी तरफ से बाहरी खतरों का ही सामना नहीं कर रहा बल्कि इसके संघीय ढांचे को भी अंदरूनी खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एकजुट कांग्रेस ही देश और देशवासियों को बचा सकती है।

नेतृत्व बदलने की मांग को अस्वीकार्य बताते हुए कैप्टन ने कहा कि गांधी परिवार का देश की तरक्की में, आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक अथाह योगदान है। कांग्रेस को ऐसे नेतृ्त्व की जरूरत है जो थोड़े से लोगों के लिए ही नहीं बल्कि पार्टी के सभी कॉडर को स्वीकार हो। इस भूमिका में गांधी ही खरे उतरते हैं। कांग्रेस में मौजूदा समय में ऐसा कोई नेता नहीं है जो पार्टी को इस तरह का मजबूत नेतृत्व दे सके। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी जब तक चाहें कांग्रेस का नेतृत्व करें और उसके बाद राहुल गांधी कमान संभालें और वह पार्टी का नेतृत्व करने में पूरी तरह समर्थ हैं।
विज्ञापन


चुनावी हार नेतृत्व परिवर्तन का पैमाना नहीं
कैप्टन मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावी हार कभी भी नेतृत्व परिवर्तन का पैमाना नहीं होता। उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस नीचे की ओर है, इसका मतलब यह नहीं कि गांधी परिवार के पार्टी को ऊपर उठाने के योगदान को भुला दिया जाए। भाजपा दो पार्लियामेंट सीटों से देश का नेतृत्व करने वाली पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी फिर से उठेगी और यह सिर्फ गांधी की लीडरशिप में ही संभव होगा।
विज्ञापन

सोनिया के नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले भाजपा से मिले हुए : सैलजा

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सैलजा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। रविवार को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार ने देश को अपने खून-पसीने से सींचा है। इस परिवार ने देश के लिए जो बलिदान दिया है, उसके लिए यह देश सदैव इस परिवार का ऋणी रहेगा।

पार्टी के भीतर के कुछ नेता मीडिया के जरिए शीर्ष नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठा रहे हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि यह लोग भाजपा के कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के षड्यंत्र में संलिप्त हैं। इस तरह की मांग करने वाले व्यक्तियों की पहचान केवल मात्र भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ही देन है व इनको सत्ता में भागीदारी भी पार्टी ने ही दी है। वह नेतृत्व परिवर्तन की मांग की कड़ी निंदा करती हैं।

सैलजा ने पत्र में लिखा है कि आपका देश के प्रति समर्पण समस्त देशवासियों के लिए अनुकरणीय है। आपके नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सत्तासीन हो देशवासियों की सेवा की, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए भी निर्भीकता से लड़ाई लड़ रही है। चाहे वह कोरोना काल में हर व्यक्ति के स्वास्थ्य व हित की बात हो या भाजपा के कुशासन से लड़ने का विषय रहा हो। देश में वर्तमान स्थिति के मद्देनजर आपके नेतृत्व में ही देशवासियों और असंख्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उम्मीद की एकमात्र किरण नजर आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें