पंचकूला। माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मंदिरों में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह जानकारी माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की मुख्य प्रशासक एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बुधवार को दी है। उन्होंने बताया कि माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के माता मनसा देवी मुख्य मंदिर, पटियाला मंदिर, सती मंदिर पंचकूला, काली माता मंदिर कालका और चंडीमाता मंदिर, चंडीमंदिर में देवी को चोला अर्पित करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया के माध्यम से माता को 16 जून से 5 जुलाई की अवधि के दौरान सुबह 10 बजे से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक श्रद्धालु लाभ उठाने के लिए पूजा स्थल बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं।