फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दाखिले के लिए भरे फॉर्म में त्रुटियां 22 तक ठीक करवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के छह कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 25 जून को आएगी। इसमें विद्यार्थियों की ओर से भरे गए फॉर्मों में आपत्ति दर्ज करवाई जा रही हैं। इनमें जैसे नाम, पिता का नाम सहित दस्तावेज और फार्म में भरी त्रुटि को ठीक कराने की तारीख 22 जून तक रखी है। विद्यार्थी इसे ओटीपी के माध्यम से ठीक कर सकते हैं। बुधवार को फॉर्म में भरी गलती को ठीक कराने के लिए कॉलेज के हेल्प डेस्क पर पहुंचे। विद्यार्थियों की ओर से इसे ऑनलाइन ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें फार्म भरने के दौरान आई त्रुटियों को ठीक कराने के बाद 26 जून को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पीजी कॉलेज सेक्टर-1 की प्रिंसिपल शैलजा छाबड़ा ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में युवा अब फॉर्म में आई त्रुटि को 22 जून तक ठीक करवा सकते हैं। जिस फार्म में कमी है, उस मोबाइल नंबर पर मैसेज और कॉल भी किया जा रहा है। पहली मेरिट लिस्ट जारी करते ही 27 से 30 जून तक फीस जमा करवाई जा सकती है। फीस जमा कराने से पहले त्रुटि को ठीक कराने के लिए कॉलेज में करीब 50 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे। इसके बाद उनकी समस्या के समाधान के लिए उन्हें बताया गया। वहीं, कॉलेज की हेल्प डेस्क से विद्यार्थियों की मदद की गई।
इसमें बीसीए, बीबीए, बीए, बीकॉम, बीएससी सहित सभी कोर्स के दाखिले के लिए विद्यार्थी अपनी खामी सही करा सकते हैं। इसके अलावा सेक्टर-14 के राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय कॉलेज बरवाला, मोरनी और रायपुररानी और कालका के कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए फार्म में आई किसी भी त्रुटि को ठीक कराया जा सकता है। इसके लिए उन्हें यह चांस दिया गया है। कॉलेज की प्रिंसिपल शैलजा छाबड़ा ने बताया कि जो भी फार्म में त्रुटि मिल रही है। उसे सही करवाने के लिए विद्यार्थियों को मैसेज किया जा रहा है। विद्यार्थी उसे ऑनलाइन ठीक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें