फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन आक्शन तय करेगा कलेक्टर रेट कम होने का रिस्पांस

Sun, 26 Jun 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्लास टू अधिकारियों के संपत्ति ब्योरे को सार्वजनिक किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
पंचकूला में प्रापर्टी के रेट में 15 फीसदी तक की कटौती के बाद होने वाली ऑनलाइन आक्शन तय करेगी कि प्रापर्टी के कलेक्टर रेट में आए अंतर पर आम लोगों की क्या प्रतिक्रिया है। हुडा जल्द ही आनलाइन आक्शन करेगा। तहसील में किए जाने वाले नए रजिस्ट्रेशन के माध्यम से भी निवेशकों का रुझान स्पष्ट होगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण भी कलेक्टर रेट में कटौती के बाद पंचकूला की 19 मार्केट की करीब 70 कामर्शियल साइट की नीलामी को लेकर उत्सुक है। हुडा ने नीलाम की जाने वाली साइट को फाइनल कर दिया है। नीलाम होने वाली मार्केट का सर्वे कराया गया है। इसमें से सर्वे विंग ने रिपोर्ट के आधार पर 90 साइटों की जानकारी समिट की थी। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में हुडा ने शहर  में दो बार आक्शन करवाने की प्लानिंग की, लेकिन प्रापर्टी बाजार में मंदी के कारण नीलामी नहीं हो सकी।
विज्ञापन



नीलामी के लिए साइट
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में 5 सर्विस शॉप
सेक्टर-8 साइट नंबर-3, डीएसएस साइट बेसमेंट के साथ

 एससीओ और एससीएफ
सेक्टर-21 में एससीओ विद बेसमेंट
सेक्टर-16 में थ्री स्टोरी एससीओ विद बेसमेंट
सेक्टर-10 में 1 एससीओ
सेक्टर-8 में 2 एससीओ
सेक्टर-7 में 1 एससीएफ
सेक्टर-4 में 2 एससीएफ

बूथ-
 सेक्टर-2 में 2 बूथ
 सेक्टर-4 में 4 बूथ
सेक्टर-5 में 2 बूथ
सेक्टर-7 में 3 बूथ
सेक्टर-8 में 1 बूथ
सेक्टर-9 में 6 बूथ
सेक्टर-10 में दो बूथ
सेक्टर-11 में 2 बूथ
सेक्टर-15 में 1 बूथ
सेक्टर-16 में 2 बूथ
सेक्टर-20 में 4 बूथ
सेक्टर-21 में 2 बूथ
सेक्टर-26 पॉकेट-सी
सेक्टर-27 शॉपिंग सेंटर-1 में एक बूथ
सेक्टर-28 साइट- 3 में एक बूथ

इंडिस्ट्रयल साइट के कलेक्टर रेट कम करवाने के लिए देंगे पत्र
पंचकूला की एसोसिएशंस द्वारा एकबार फिर से इंडस्ट्रियल और कामर्शियल साइट के कलेक्टर रेट में दोबारा कटौती करने के लिए एक मांग पत्र सौंपेंगे। उद्यमियों के अनुसार अभी जो रेट हैं वह काफी ज्यादा हैं। ऐसी स्थिति में पंचकूला से ज्यादा निवेशक मोहाली और जीरकपुर की ओर रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें