फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आईटीआई में 17 व्यवसायों की 596 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थी 27 जून तक विभागीय वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रिंसिपल मनदीप ने बताया कि आईटीआई में दाखिले को लेकर संस्थान में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। संस्थान में कुल 17 व्यवसायों की 596 सीटों के लिए के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। दाखिला मेरिट के आधार पर होगी। संस्थान के उप प्रधानाचार्य शिवचरण गौतम ने बताया की विद्यार्थियों के लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जहां पर आकर विद्यार्थी अपना फार्म भर सकते हैं। विद्यार्थी दाखिल से संबंधित कोई भी जानकारी हेल्प डेस्क से प्राप्त कर सकते हैं।
दाखिले के लिए फीस का विवरण
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदन फीस श्रेणी अनुसार निर्धारित की गई है। सामान्य श्रेणी में विद्यार्थियों के लिए 100 रुपये और एससी-एसटी के लिए 50 रुपये देने होंगे। लड़कियों के लिए कोई भी आवेदन फीस नहीं है। फीस का भुगतान ऑनलाइन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें