फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का आरोपी अरेस्ट, 50,700 रुपये रिकवर

विज्ञापन
क्राइम ब्रांच-26 पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच-26 ने चोरी के मामले में एक आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी थाना रायपुररानी के अंतर्गत गांव हंगेली निवासी गुलजार खान उर्फ रिंका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पचास हजार 700 रुपये भी रिकवर किए हैं। गौरतलब है कि चार सितंबर को गांव हंगोली निवासी नैब सिंह ने थाना रायपुररानी पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि वह रात करीब दस बजे परिवार समेत खाना खाकर सो गया। लेकिन सुबह उठने पर घर के दरवाजे व खिड़कियां खुली पाई। घर में रखी लोहे की अलमारी को भी खुला पाया और उसका सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखा कैश गायब था। मामले में थाना रायपुर रानी में केस दर्ज किया गया। फिर क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने मामले में आरोपी गुलजार खान उर्फ रिंका को अरेस्ट किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पचास हजार 700 रुपये रिकवर किए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें