फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गाड़ी से पैसे चोरी करने वाला गिरफ्तार, 37 हजार रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गाड़ी से दो बार पैसे चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिव कुमार निवासी हेम विहार बलटाना जीरकपुर के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के मुताबिक शिव कुमार ने गौरव चोपड़ा की गाड़ी से दो बार चोरी की। इसमें पहली बार में गाड़ी से 15 हजार और दूसरी बार 22 हजार रुपये चुराए गए। पुलिस ने सीसीटीवी में आरोपी की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी किए गए 37 हजार रुपये बरामद कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें