फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रायपुररानी क्षेत्र में खाली भवन से लाखों का सामान चोरी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी-नारायणगढ़ रोड पर स्थित मोजा कासमपुर के एक खाली भवन में चोरी की घटना सामने आई है। भवन के मालिक जम्मू निवासी ने इसकी देखरेख का जिम्मा राय सिंह को सौंपा था, जिन्होंने इसे किराये पर देने के लिए चाबी राम कुमार को दी थी। 6 नवंबर को राम कुमार ने देखा कि भवन की लाइट बंद है। जांच करने पर भवन के पीछे का दरवाजा टूटा मिला और वहां से बोर जनरेटर का अल्टरनेटर, इन्वर्टर, ट्यूबलर बैटरी, सोलर पैनल, डीवीआर, एलईडी टीवी, पंप मोटर, सिलेंडर, कटर मशीन सहित रसोई का सामान गायब है। उनके मुताबिक लगभग 50 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया है। भवन में तोड़फोड़ भी की गई है। घटना के बाद राय सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। रायपुररानी थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें