फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जर्मनी भेजने के नाम पर 12 लाख ठगने वाला गिरफ्तार, 38 हजार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जर्मनी भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी करने वाले एक आरोपी को एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने काबू किया है। सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया। जांच अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-19 के रहने वाले महेंद्र सिंह के शिकायत की थी कि उसके बेटे सुरेश को जर्मनी भेजने के नाम पर 12 लाख लिया गया था।
विज्ञापन

आरोपी फरीदकोट निवासी साहिल, अमृतसर निवासी बिट्टू और प्रताप ने मिलकर ठगी की थी। मामले में एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट की टीम जांच कर रही थी। टीम ने एक आरोपी साहिल को बलटाना पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड पर लिया है। आरोपी के पास से कुल 38000 रुपये मिले हैं। इसके अलावा पुलिस आरोपी के साथ देने वाले अन्य दोनों आरोपी तलाश के लिए छापा मार रही है।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें