कालका। टिपरा से एक युवक की गुमशुदगी का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी देते हुए प्रोमिला ने बताया कि उसकी बहन कविता का बड़ा बेटा कमल (19) जोकि परवाणु की एक निजी कंपनी में जॉब करता है वीरवार को घर से काम के लिए निकला था जोकि तब से अब तक घर वापिस नहीं लौटा है, उन्होंने बताया कि कंपनी से पता किया गया तो वहां से बताया गया कि कमल वीरवार को कंपनी ही नहीं आया था जिसके बाद आसपास व दूरदराज सारी जगह पता करने के बाद भी कमल का जब कोई सुराग नहीं लगा तो शुक्रवार को इस बाबत कालका पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दी गई लेकिन 4 दिन बीतने के बाद भी कुछ पता नहीं लग पाया है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द कमल का पता लगाया जाए।