फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भर्ती परीक्षा के चलते आज बाईपास की एक लेन रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरावती-सुखोमाजरी मार्ग पर आवाजाही प्रभावित, दूसरी लेन से दोनों तरफ का ट्रैफिक चलेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। एचएसएससी भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के फिजिकल टेस्ट और दौड़ के चलते आज सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास पर यातायात प्रभावित रहेगा। भर्ती परीक्षा के दौरान जाम से बचने के लिए यातायात पुलिस ने मार्ग पर अस्थायी व्यवस्था की है। वाहन चालकों को अनावश्यक रूप से इस मार्ग का इस्तेमाल न करने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्ते अपनाने की सलाह दी गई है।
आज अमरावती से सुखोमाजरी की ओर जाने वाली लेन बंद रहेगी। इस दिशा में जाने वाले वाहनों को बाईपास की दूसरी लेन से होकर गुजरना होगा। सुखोमाजरी से अमरावती की ओर जाने वाली लेन से दोनों दिशाओं का यातायात संचालित किया जाएगा। इससे बाईपास पर वाहनों का दबाव बढ़ने और जाम की स्थिति बनने की संभावना है।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने वाहन चालकों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही इस मार्ग का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और भर्ती परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। आपातकालीन वाहनों की आवाजाही के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें