फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से एक लाख चौदह हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। चोरों ने दिनदहाड़े घर से एक लाख चौदह हजार रुपये चोरी कर लिए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
विज्ञापन

शिकायतकर्ता फकीरा ने बताया कि वह टगरा हरी सिंह का रहने वाला है और एफसीआई नकोदर, पंजाब में नौकरी करता है। वह मंगलवार को एसबीआई परवाणू से एक लाख रुपये निकलवाकर लाया था, जोकि उसने घर में पड़ी लोहे की अलमारी जिसमें पहले ही चौदह हजार रुपये थे के साथ रख दिए। पैसे रखने के बाद वह घर में ताला लगाकर कुछ सामान लेने के लिए निकल गया। करीब 4:30 बजे जब वह वापस लौटा तो उसने देखा कि घर के अंदर वाले दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, दरवाजे व अलमारी खुले पड़े थे। जब अलमारी चेक की तो उसमें पड़े एक लाख चौदह हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें