संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। टास्क पूरा करवाने के नाम पर वकील से एक लाख 56 हजार 651 रुपये ठग लिए। सेक्टर-11 निवासी अनिल सोनी की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। वकील ने साइबर पोर्टल में दी शिकायत में बताया कि 7 जनवरी को टेलीग्राम से अंजान नंबर से मैसेज आया था। उस मैसेज में टास्क पूरा करने पर निवेश और लाभ देने के बारे में लिखा था। जब उस नंबर से बात होने लगी तो ठग ने कारोबार के बारे में पूछा। जानकारी देने पर वह टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने पर लाभ देने की बात कहने लगा। ठग की बातों पर भरोसा होने पर भेजे गए लिंक से टास्क पूरा किया तो 1000 रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद आगे प्रॉफिट कमाने के लिए निवेश के बारे में कहने लगा। मना करने पर 6 फरवरी को फिर से कॉल की और निवेश के लिए बोलने लगा। उसकी बातों पर भरोसा होने पर 8 हजार ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 25023 हजार निवेश कर दिया। कुछ दिन बाद फायदे के नाम पर 40 हजार खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद मैंने 40 हजार फिर से निवेश कर दिया। इसके बाद 65 हजार फिर से निवेश कर दिया। टास्ट पूरा करने पर भेजे गए लिंक पर चार लाख प्रॉफिट दिखने लगा। जब पैसे निकालने के लिए कहा तो ठग ने 15 हजार निवेश के लिए बोला। धोखधड़ी का शक होने पर टेलीग्राम से बात करना बंद कर दिया। साइबर थाना प्रभारी मुनीष कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार जांच की शुरू कर दी है।