फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूके में नौकरी देने का झांसा देकर ठगे एक लाख 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। यूके में जॉब देने का झांसा देकर साइबर ठगों ने पिंजौर के अंतर्गत आने वाले गांव नानकपुर निवासी को ठगी का शिकार बनाते करीब एक लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यूके हाई कमीशन नाम की मेल आईडी से मेल भेजकर और खुद को यूके निवासी रेव क्यूसटिन बता कर आरोपी ने पीड़ित को बातों में लेकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पुजन निवासी गांव नानकपुर ने बताया कि विगत 11 जून को उसके पास यूके से जॉब की ऑफर आई थी जिसमें उसे बताया कि वीजा का खर्चा करीब 35 हजार रुपये के अलावा उसे कुुुुछ भी नहीं देना। आरोपी ठगी की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने विगत जून महीने में चेक के माध्यम से वीजा फीस भर दी उसके बाद आरोपी ने दो दिन बाद करीब 85 हजार रुपये वर्क फीस भरने के लिए कहा और वर्क फी उसके यूके पहुंचते ही वापस कर दी जाएगी।
यूके एंबेंसी फोन कर स्कैम का पता चला, पैसे रिफंड करने के एवज में आरोपी ने मांगे 300 पाउंड
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आरोपी के कहे अनुसार उसने वर्क फीस के तौर पर आरोपी द्वारा बताए अनुसार 85 हजार रुपये दे दिए। उसके बाद आरोपी ने उससे और पैसों की मांग की गई तो उसने यूके एंबेंसी के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर बात की तो उन्होंने बताया कि यह एक स्कैम है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बाद जब उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने पैसे रिफंड करने के एवज में 300 पाउंड की डिमांड की।
विज्ञापन

पैसे लेने के बाद आरोपी ने नहीं की बात
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके उपरांत आरोपी रेव क्यूसटिन ने उससे बात करते हुए कहा कि उसके पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे परंतु आरोपी की ओर से दोबारा कोई कॉल या मैसेज नहीं आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी रेव क्यूसटिन के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें