पंचकूला। जिले में कोरोना से एक वृद्धा की मौत हो गई है जबकि 224 नए संक्रमित मिले हैं। पंचकूला में कोरोना से अभी तक 159 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को सेक्टर-16 की रहने वाली एक 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। सोमवार को कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट 89.52 फीसदी पर आ चुका है। इसके अलावा 1345 सक्रिय मामले बचे हैं। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के 224 मामले सामने आए हैं। जिन मरीजों में कोरोना संक्रमण पाया गया है उनको आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही उनके संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
सीएमओ ने बताया कि अभयपुर में एक, अमरावती इनक्लेव में एक, बरवाला में तीन, भैंसा टिब्बा में एक, चंडीमंदिर में तीन, सीआरपीएफ में एक, गोलपुरा में एक, औद्योगिक क्षेत्र में सात, आईटीबीपी में चार, कालका में नौ, खटौली में एक, खेरावली में एक, कुंडी में एक, मानकटबरा में दो, माजरा मेहताब में एक, एमडीसी-5 में चार, पिंजौर में आठ, रैली में एक, रायपुररानी में तीन, रामगढ़ में चार, रामपुर जंगी में एक, सेक्टर-10 में चार, सेक्टर-11 में नौ, सेक्टर-12 में छह, सेक्टर-12ए में 18, सेक्टर-14 में चार, सेक्टर-15 में 14, सेक्टर-16 में तीन, सेक्टर-17 में तीन, सेक्टर-18 में दो, सेक्टर-19 में आठ, सेक्टर-2 में चार, सेक्टर-20 में 32, सेक्टर-21 में 12, सेक्टर-22 में दो, सेक्टर-25 में पांच, सेक्टर-26 में सात, सेक्टर-27 में पांच, सेक्टर-28 में दो, सेक्टर-31 में एक, सेक्टर-4 में छह, सेक्टर-6 में दो, सेक्टर-7 में चार, सेक्टर-8 में दो, सेक्टर-9 में सात, सुल्तानपुर में एक, टिपरा में एक, सूरजपुर में एक मामला सामने आया है।
जिले में अब तक 237556 सैंपल
जिला स्वास्थ्य विभाग ने पंचकूला में अब तक कुल 237556 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक 20399 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के 15077 मामले शामिल हैं। इनमें से अब तक 13573 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब पंचकूला में कोरोना संक्रमण के 1345 मामले बचे हैं।