कमल जिसा एक्सीडेंट फेस वन में एक ट्रक के साथ हुआ है जिसकी मौके पघ ही मौत हो गई ट्रक वाला फरार है
- फोटो : PKL OFFICE
इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में एक अज्ञात ट्रक चालक ने स्कूटर सवार एक व्यक्ति को टक्कर मारी दी। टक्कर के बाद ट्रक का टायर स्कूटी सवार के ऊपर चढ़ गया। इससे घायल स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उसे जब नजदीकी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने भी मौत की पुष्टि की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कमल के रूप में हुई है और वह निगर निगम पंचकूला में कांन्ट्रैक्ट बेस पर सुपरवाइजर कार्यरत था। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कमल सेक्टर-19 से नगर निगम ऑफिस जा रहा था। लेकिन जब वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित प्लाट नंबर-180 के सामने पहुंचा तो उसी दौरान ट्रक चालक ने टक्कर मार दी और कमल सड़क पर जा गिरा। ट्रक का पहिया उसकी कमर के ऊपर के हिस्से से गुजर गया। लेकिन ट्रक चालक मौके पर रुकने के बजाय वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुुंची पीसीआर ने कमल को सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस ने शव परिजनों को मॉर्चरी में रखवा। पुलिस ने कमल के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक का पता लगा लिया है। फिलहाल आरोपी चालक की तलाश जारी है।
ेक्टर -6 जनरल अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर एचएसवीपी के कर्मचारी मौजूद रहे। एचएसवीपी के ज?- फोटो : PKL OFFICE
Sector 19 ki police chauki mein khadi Activa jisse mritak Kamal chala raha tha.- फोटो : PKL OFFICE