फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल खत्म होने पर बाइक को पैदल लेकर जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
कालका: हादसे में क्षतिग्रस्त मोटरसाईकल। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
कालका के बिटना सियूड़ी में बीती देर रात करीब डेढ़ बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त हिमाचल निवासी सुशील कुमार (24) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कालका से पिंजौर की तरफ एक बाइक सवार युवक पेट्रोल खत्म होने पर अपनी बाइक को खींच कर पेट्रोल पंप की तरफ जा रहा था तभी पीछे से आती हुई एक तेज रफ़्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद बाइक ले जा रहा युवक सुशील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय बाइक सवार के अन्य तीन दोस्त कुछ दूर साथ-साथ चल रहे थे जिन्होंने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुशील को कालका स्थित सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने सुशील को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए कालका एसएचओ सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी कार चालक कार को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी। मृतक युवक जो मूलरूप से हिमाचल का रहने वाला था, उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें