चंडीगढ़। रविवार को प्रदेश में कोरोना के 174 नए मामले सामने आए, जबकि 103 मरीज ठीक हुए। यमुनानगर में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। अब प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3048 पहुंच गई है।
कोरोना के सबसे अधिक केस गुुरुग्राम में 56, अंबाला 21, कुरुक्षेत्र में 20, करनाल 12 और पंचकूला में 10 केस मिले हैं। शेष जिलों में 10 से नीचे ही केस मिले हैं। हालांकि, पहले जहां सात जिलों में कोई केस नहीं मिल रहा था, अब ऐसे जिलों की संख्या घटकर चार रह गई है। चरखीदादरी, नूंह, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में कोई केस नहीं मिला है, जबकि पलपल, भिवानी, फतेहाबाद, रोहतक में केस मिलने शुरू हो गए हैं। इस समय प्रदेश में रिकवरी दर 98.40 और मृत्यु दर 1.13 प्रतिशत चल रही है, जबकि संक्रमण रेट बढ़कर 4.78 प्रतिशत तक पहुंच गया है।