फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बाइक-कार की टक्कर में व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 28 Dec 2023 01:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर स्थित गोलपुरा गांव के बस स्टॉप के नजदीक एक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौली पुलिस चौकी इंचार्ज मनदीप सिंह ढांडा ने बताया कि फिरोज खान पुत्र इलितयाफ वासी ताजेवाला व खुशवंत सिंह पुत्र श्याम सिंह वासी छछरौली अपनी मोटरसाइकिल पर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे थे, जिनको गोलपुरा बस स्टॉप के पास एक कार ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुररानी पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख उन्हें सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पंचकूला रेफर कर दिया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने फिरोज खान (24) वासी ताजेवाला को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी खुशवंत सिंह की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां पर खुशवंत सिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें