फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन का डीसी संग अव्वल विद्यार्थी अभियान : लोगों की समस्याएं सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। पंजाब सरकार की अनूठी पहल एक दिन का डीसी संग अभियान के तहत जालंधर जिले के सरकारी स्कूलों के मेधावी 12वीं कक्षा (तीन नॉन-मेडिकल) के टॉपर विद्यार्थी माधवी सलारिया (99 फीसदी), साक्षी (98.60 फीसदी) और अमनप्रीत कौर (98.40 फीसदी) ने पूरा दिन जालंधर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल के साथ बिताया।
पहले विद्यार्थियों ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय जालंधर-1 में डीसी डाॅ. हिमांशु अग्रवाल के साथ पंजीकरण प्रक्रिया को समझा। फिर जिले में बाढ़ की रोकथाम को लेकर आयोजित बैठक में भी भाग लिया। वहीं, विद्यार्थियों ने डीसी के साथ जनता की समस्याएं सुनीं। डीसी ने छात्राओं के साथ दोपहर का भोजन भी किया। इससे पहले उन्हें सरकारी गाड़ी में डीसी ऑफिस लाया गया और डीसी डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल ने बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जिले की दसवीं की अव्वल विद्यार्थियों को पुलिसिंग प्रक्रिया की जानकारी दी। जिले की 10वीं कक्षा की टॉपर छात्राएं प्रीति कुमारी, नवनीत कौर और नीलू कुमारी ने जालंधर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में लोगों को शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

अनुभव को साझा करते हुए छात्राओं ने कहा कि प्रशासन और पुलिस की कई अहम जानकारियां उनके साथ साझा की गईं। यह एहसास बहुत ही खास था। उनका विजन भी लोगों की सेवा करना है और प्रशासनिक बदलाव लाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें