फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुलेट की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रायपुररानी। गांव मौली के नजदीक एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इसमें एक बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मौली निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह दूध डेयरी का काम करता है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 9 बजे वह नेशनल हाईवे पर बने हनुमान मंदिर में माथा टेकने गया था। जब वह माथा टेककर गांव जाने लगा तभी एक बुलेट मोटरसाइकिल गांव टाबर की तरफ से गांव मौली की ओर आ रही थी। बुलेट ने प्रेम की आरा मशीन के पास आगे जा रहे बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुलेट और बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने घायल बाइक सवार दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। एक बाइक सवार सतपाल वासी हंगोला को पंचकूला नागरिक अस्पताल रेफर किया गया था। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरे बाइक सवार गरीब दास का पंचकूला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बुलेट सवार फरार हो गया। मौली चौकी इंचार्ज तेजिंदर सिंह ने बताया कि बुलेट कब्जे में ले ली है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें